पलामू: मोहम्मदगंज निवासी स्वर्गीय कृष्ण बिहारी सिंह की पोती और अभय सिंह की पुत्री डॉ. निधि कुमारी ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने NEET-PG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 801 हासिल करने के साथ UPSC की Combined Medical Services Examination (CMS) 2026 की लिखित परीक्षा भी क्वालीफाई की है।
जमशेदपुर में हुई प्रारंभिक पढ़ाई
डॉ. निधि का पालन-पोषण जमशेदपुर में हुआ, जहां से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने RIMS, रांची से MBBS की पढ़ाई पूरी की। उनकी दोहरी सफलता से परिवार और मोहम्मदगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
MD Pediatrics करना लक्ष्य
NEET-PG में शानदार रैंक के बाद डॉ. निधि का लक्ष्य MD Pediatrics की पढ़ाई करना है। इसके लिए वह दिल्ली के MAMC, LHMC, UCMS और VMMC के अलावा IMS-BHU, वाराणसी जैसे संस्थानों में प्रवेश का लक्ष्य लेकर चल रही हैं।
UPSC CMS में भी मिली सफलता
डॉ. निधि ने UPSC CMS 2026 की लिखित परीक्षा भी सफलतापूर्वक क्वालीफाई की है। हालांकि फिलहाल उनका प्राथमिक लक्ष्य सरकारी सेवा के बजाय PG की पढ़ाई कर विशेषज्ञ चिकित्सक बनना है।
उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी
डॉ. निधि की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और मोहम्मदगंज क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

