कोयला तस्करी पर सीआईएसएफ का बड़ा प्रहार, बेरमो में 17.985 टन अवैध कोयला बरामद

Reena Sharma
1 Min Read

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने कोयला चोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17.985 टन अवैध कोयला जब्त किया। कार्रवाई सीसीएल करगली और ढोरी परियोजना क्षेत्र में की गई।

चलकरी बस्ती में 11.570 टन कोयला बरामद

बीएंडएम एरिया के पास चलकरी बस्ती में सूचना के आधार पर छापेमारी कर 11.570 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

खासमहल क्षेत्र में भी छापेमारी

बीएंडएम एरिया के खासमहल में प्रदीप होटल के पीछे से 1.855 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

ढोरी एरिया में 4.560 टन कोयला जब्त

ढोरी एरिया में दीनदयाल चौक के पास रेलवे ट्रैक के समीप छापेमारी कर 4.560 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

ड्रोन से भी रखी जा रही नजर

कुल 17.985 टन कोयला जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने कहा कि अवैध कोयला गतिविधियों के खिलाफ जांच, निगरानी और ड्रोन सर्विलांस आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article