‘खोजे मोबाइल’ मुहिम का असर: साहिबगंज में 35 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

Reena Sharma
1 Min Read

साहिबगंज: जिले में पुलिस की ‘खोजे मोबाइल’ मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। एसपी के निर्देश पर 25 सितंबर 2026 को राधानगर थाना परिसर में राजमहल अनुमंडल क्षेत्र से चोरी और गुम हुए 35 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

एसडीपीओ के नेतृत्व में हुआ वितरण

मोबाइल वितरण कार्यक्रम एसडीपीओ राजमहल के नेतृत्व में हुआ। इसमें राधानगर, राजमहल, तालझारी और तीनपहाड़ थाना प्रभारी मौजूद रहे।

चार थानों से बरामद हुए मोबाइल

राधानगर से 13, राजमहल से 13, तालझारी से 7 और तीनपहाड़ से 2 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

Advertisement

मोबाइल लौटने पर खिले चेहरे

लंबे समय से मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत करने वाले लोगों को फोन वापस मिलने पर खुशी हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत महसूस की।

Share This Article