गयाजी। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात दो बजे से ही भक्त दर्शन के लिए कतारों में लगने लगे। मां के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भक्त कतारबद्ध होकर सुगमता से दर्शन कर सकें। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
शीघ्र दर्शन पास की सुविधा
मंदिर अध्यक्ष शंकर प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है। विशेष परिस्थिति में शीघ्र दर्शन के लिए पास की सुविधा भी उपलब्ध है।
अष्टमी की निशा पूजा की तैयारी
मंदिर में अष्टमी की निशा पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जाएगी। मंदिर अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नवरात्रि में उमड़ रही श्रद्धा
गयाजी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रबंधन का प्रयास है कि नवरात्रि के दौरान भक्तों को सुगम दर्शन मिलें और भीड़ व्यवस्थित बनी रहे।

