जमशेदपुर वर्कर्स कालेज में छात्र नेतृत्व को नई दिशा, आरती कुमारी अध्यक्ष और रजनी कुमारी मंत्री नियुक्त

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान जमशेदपुर वर्कर्स कालेज में छात्र गतिविधियों और संगठनात्मक सक्रियता को विस्तार देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई कालेज इकाई अस्तित्व में आ गई है। गठन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया, जिसमें छात्र नेतृत्व की कमान आरती कुमारी को सौंपी गई, जबकि रजनी कुमारी को कालेज मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नई इकाई के गठन के साथ ही कालेज परिसर में संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोजन के दौरान संगठन के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार, पूर्व विभाग संयोजक अभिषेक तिवारी, मानगो नगर मंत्री बप्पन, सौरभ ठाकुर और प्रेम प्रमुख रूप से शामिल थे। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई कालेज कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष व्यक्त किया।

Share This Article