जुस्को में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका! तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: शहर को आधुनिक नागरिक सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी टाटा स्टील यूटिलाइज्ड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड जो पूर्व में ‘जुस्को’ के नाम से जानी जाती थी। इसने युवाओं के लिए ट्रेड अप्रेन्टिसशिप ट्रेनिंग के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत कंपनी के कर्मचारियों के आश्रितों के साथ-साथ स्पेशल कैटेगरी वार्ड के योग्य उम्मीदवारों को भी अपना भविष्य संवारने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के बाद सफल अभ्यर्थियों को टाटा स्टील के एसएनटीआई में दो साल का विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
इस अप्रेन्टिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इस योग्यताओं का होना ज़रूरी है।

मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी, साइंस और गणित विषयों के साथ मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

Advertisement

अभ्यर्थियों की दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 होनी अनिवार्य है। चश्मे का पावर अधिकतम (+/-) 4.0 से अधिक नहीं होना चाहिए।

कलर विजन पूरी तरह सामान्य होना आवश्यक है।

श्रेणी-वार जन्मतिथि की सीमा (आयु सीमा)
विभिन्न श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों की जन्मतिथि की सीमाएं इस तरह निर्धारित की गई हैं

कर्मचारी पुत्र / पुत्री: जन्मतिथि 1 सितंबर 2004 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए।

दामाद, बहू, पति और पत्नी: जन्मतिथि 1 सितंबर 2001 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए।

एससी / एसटी (कर्मचारी आश्रित): जन्मतिथि 1 सितंबर 2002 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए।

एससी / एसटी (स्पेशल कैटेगरी): जन्मतिथि 1 सितंबर 1999 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए।

स्पेशल कैटेगरी वार्ड (सामान्य आवेदक): जन्मतिथि 1 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच होनी चाहिए।

प्रशिक्षण, स्टाइपेंड और नियुक्ति से जुड़ी मुख्य बातें
ट्रेनिंग अवधि: चयनित उम्मीदवारों को टाटा स्टील के एसएनटीआई संस्थान में 2 वर्षों का गहन प्रशिक्षण मिलेगा।

स्टाइपेंड: प्रशिक्षण की पूरी अवधि के दौरान नियमानुसार निर्धारित स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

भविष्य की संभावनाएं: ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने और ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट पास करने के बाद, आवश्यकतानुसार कंपनी द्वारा रोटेटिंग शिफ्ट में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://forms.office.com/r/RKRYQiJNYX

अंतिम तिथि: 22 सितंबर

Share This Article