तीसरी आंख की निगरानी में धनबाद स्टेशन पर तस्कर गिरफ्तार, RPF की कार्रवाई से शराब तस्करी पर करारा प्रहार

Reena Sharma
3 Min Read

ऑपरेशन सतर्क के तहत संदिग्ध व्यक्ति पर नजर

धनबाद। ऑपरेशन सतर्क के तहत वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देशन में निरीक्षक प्रभारी/धनबाद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क टीम ने RPF/CIB/DHN टीम के साथ संयुक्त रूप से धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण और निगरानी अभियान चलाया। 11 सितंबर 2026 को सुबह करीब 4:40 बजे कालका छोर स्थित फुट ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति दो बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने बैग में अंग्रेजी शराब होने की बात बताई।

गया के रास्ते मसौढ़ी ले जाने की थी तैयारी

गस्ती दल ने बैग खुलवाकर जांच की तो उसमें Royal Stag Deluxe Whisky बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 13305 अप धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से गया जाने और वहां से ट्रेन पकड़कर मसौढ़ी जाने वाला था। कार्रवाई के दौरान उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और करीब 5:40 बजे गिरफ्तार कर धनबाद पोस्ट लाया गया।

जब्त सामान का विवरण

एक मैरून रंग के बैग से 11 बोतल Royal Stag Deluxe Whisky, प्रत्येक 750 एमएल, जिसकी कीमत 680 रुपये प्रति बोतल है और जिन पर उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए लिखा था। इसी बैग से 6 बोतल 750 एमएल की शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 820 रुपये प्रति बोतल है और जिन पर झारखंड में बिक्री के लिए लिखा था। वहीं, नीले रंग के Safari पिट्ठू बैग से 4 बोतल 750 एमएल की शराब, 2 बोतल 375 एमएल की शराब और 1 बोतल 750 एमएल की शराब बरामद हुई। इनमें झारखंड और पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। जब्त शराब की कुल मात्रा 17.250 लीटर और कुल मूल्य 17,300 रुपये है।

Advertisement

गिरफ्तार व्यक्ति और गस्ती दल

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित गिरी, उम्र 29 वर्ष, पिता अर्जुन गिरी, निवासी तरेगना, पोस्ट व थाना मसौढ़ी, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। गस्ती दल में जीबलाल राम, ASI/RPF/POST/DHN, बबुलेश कुमार, HC/RPF/POST/DHN, संजीव कुमार, CT/RPF/POST/DHN, विकाश कुमार, CT/RPF/CIB/DHN और अमित कुमार, CT/RPF/CIB/DHN शामिल थे। जब्त अंग्रेजी शराब को सहायक उपनिरीक्षक जीबलाल राम की लिखित शिकायत के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया जाएगा।

Share This Article