हजारीबाग में 30 सितंबर को आहूत झारखंड बंद के समर्थन में बुधवार को विभिन्न संगठनों और झारखंड आंदोलनकारियों ने जिला परिषद चौक पर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
पेंशन में भेदभाव खत्म करने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने और सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने की मांग की।
आयोगों के गठन पर जोर
आंदोलनकारियों ने झारखंड विस्थापित आयोग और आंदोलनकारी आयोग के गठन की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि आंदोलनकारियों के साथ पेंशन के मामले में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी
बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि आंदोलनकारियों के परिवार आज भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। सरकार को मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए।
कई संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
प्रदर्शन में बटेश्वर मेहता, राजेश शाह, अजीम अंसारी, इंद्रदेव मेंहता, अर्जुन मेहता, मो. हकीम और ओम प्रकाश मेहता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

