धनबाद में ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 39 लीटर शराब बरामद

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की विशेष टीम ने ट्रेन संख्या 13009 की जांच के दौरान 39 लीटर Officer’s Choice Elite Whisky बरामद की। शराब की कुल कीमत 27,240 रुपये बताई गई है।

ट्रेन की चेकिंग में मिली शराब

चेकिंग के दौरान S7 कोच की बर्थ संख्या 18 और S8 कोच की बर्थ संख्या 46 के यात्रियों के पास प्लास्टिक के बोरे व झोले में शराब मिली। सभी बोतलों पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ लिखा हुआ था।

62 बोतलों में 39 लीटर शराब

बरामद शराब में 750 एमएल की 42 बोतलें और 375 एमएल की 20 बोतलें शामिल हैं। शराब को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया।

Advertisement

दो लोगों को किया गिरफ्तार

मामले में रौशन कुमार (35) और गुलशन कुमार (32), दोनों गरसंडा, लखीसराय, बिहार निवासी को गिरफ्तार किया गया। दोनों को धनबाद आरपीएफ पोस्ट लाया गया।

उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी शराब

आरपीएफ के उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंपा जाएगा। कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट धनबाद और सीआईबी धनबाद की टीम शामिल रही।

Share This Article