धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF-CIB की बड़ी कार्रवाई, 4.10 लाख का गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF और CIB की संयुक्त टीम ने 8.2 किलो गांजे के साथ टेल्को निवासी अखिलेश कुमार (42) को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 4.10 लाख रुपये बताई गई है।

बैग से मिले गांजे के 8 पैकेट

प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के हावड़ा छोर पर जांच के दौरान काले बैग से गांजे के आठ पैकेट बरामद हुए। आरोपी के पास से एक पोको मोबाइल भी मिला।

लखनऊ पहुंचाने के मिलते 8 हजार

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसे गांजे की खेप लखनऊ स्टेशन पहुंचाने के बदले 8 हजार रुपये मिलने थे।

एक अन्य आरोपी फरार

मामले में पुनटूल भूमिज नाम के व्यक्ति का भी जिक्र सामने आया है, जो फरार बताया जा रहा है। उसका पता फिलहाल नहीं मिल सका है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

धनबाद राजकीय रेल थाना में कांड संख्या 175/26 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं 20(बी)(ii)(बी) और 29 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच अवर निरीक्षक हरीश चंद्र लोहरा कर रहे हैं।

Share This Article