मनातू: एकलव्य विद्यालय की समस्याओं पर बैठक, सड़क से बिजली-पानी तक सुविधाएं सुधारने पर मंथन

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू के मनातू स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की आधारभूत सुविधाएं बेहतर करने को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भवनों की मरम्मत, बिजली-पानी, प्रयोगशालाओं और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।

भवनों की मरम्मत और रंग-रोगन पर जोर

विद्यालय के शैक्षणिक भवन, छात्रावास, प्राचार्य आवास और स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार करने पर चर्चा हुई।

प्रयोगशालाओं को किया जाएगा बेहतर

भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में स्लैब, स्टैंड और जलापूर्ति की व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया गया।

बिजली-पानी की समस्या का समाधान

अनियमित बिजली आपूर्ति दूर करने के लिए शहरी फीडर से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। छात्रावासों में अलग-अलग चापाकल लगाने की जरूरत भी बताई गई।

जल निकासी के लिए बनेगा पक्का नाला

बरसाती पानी से खेल मैदान प्रभावित होने की समस्या पर चर्चा हुई। इसके समाधान के लिए ढके हुए पक्के नाले का प्रस्ताव रखा गया।

विद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग

बंसीखुर्द से विद्यालय तक सड़क नहीं होने से आवागमन में परेशानी होती है। बैठक में सड़क निर्माण समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से कार्रवाई पर चर्चा हुई।

Share This Article