नियम तोड़ने वालों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 16 वाहनों पर 1.21 लाख की चोट

Reena Sharma
1 Min Read

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में 18 और 19 सितंबर को जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध परिवहन, ओवरलोड पैसेंजर वाहन, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों की जांच की गई।

नियम तोड़ने वाले 16 वाहनों पर कार्रवाई

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों पर कुल 1 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान में मोटरयान निरीक्षक और कार्यालय कर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Share This Article