पलामू में मैराथन से स्वच्छता तक: अमानत नदी तट पर उतरे उपायुक्त, चला सफाई और पौधारोपण अभियान

Reena Sharma
2 Min Read

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत पलामू में स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की और खुद भी दौड़ में शामिल हुए।

मैराथन में शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी

पदाधिकारी, युवा, खिलाड़ी और विभिन्न संस्थाओं के वॉलंटियर्स समाहरणालय से दौड़ते हुए सिंगरा स्थित अमानत नदी तट पहुंचे।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित

नदी तट पहुंचने पर उपायुक्त ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Advertisement

नदी तट से हटाया प्लास्टिक कचरा

इसके बाद अमानत नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक, टूटी बोतल और अन्य कचरा एकत्र कर वाहन में डाला।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वच्छता अभियान के बाद नदी तट पर पौधारोपण किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्वच्छता को लेकर दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, युवाओं और प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।

जनभागीदारी को बताया जरूरी

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

Share This Article