पलामू में राजस्व कर्मियों का काला फीता लगाकर विरोध, अंचल कर्मचारी की हत्या पर उबाल

Reena Sharma
2 Min Read

रांची जिले के अरगोड़ा अंचल में कार्यरत लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में पलामू जिले के विभिन्न अंचलों में राजस्व उप निरीक्षकों ने काला फीता लगाकर विरोध जताया। पलामू जिला राजस्व उप निरीक्षक संघ के संरक्षक संतोष शुक्ला और महावीर प्रसाद के नेतृत्व में तय कार्यक्रम के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

सभी अंचलों में राजस्व कर्मियों ने जताया विरोध

विरोध कार्यक्रम में पलामू जिला अध्यक्ष खिरोधर रविदास, सचिव दीपक रंजन और कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार रंजन समेत विभिन्न अंचलों के राजस्व उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक और अंचल अमीन शामिल हुए। सभी ने काला फीता लगाकर हत्या के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

कई पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीमा कुमारी, वरुण कुमार, सुजीत कुमार कुशवाहा, श्रीकांत दास, सुनील कुमार सिंह, हरि कुमार, रवि कुमार, संतोष कुमार महतो, एहसान अली, जमुना पंडा, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, सुनील प्रसाद केसरी, पुष्पा सिंह, कुनील राम, नीतीश कुमार वर्मा, अनिल रजक और खुर्शीद आलम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

जमीन विवादों में दबाव बनाने का लगाया आरोप

पलामू जिला राजस्व उप निरीक्षक संघ के अध्यक्ष खिरोधर रविदास ने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में जमीन माफिया सक्रिय रहते हैं और गलत काम कराने के लिए कर्मियों पर दबाव बनाते हैं। उन्होंने सरकार से ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की।

हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

संघ ने चेतावनी दी कि यदि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

Share This Article