बाघमारा। बीसीसीएल क्षेत्र के एरिया-1 अंतर्गत 7 नंबर पैच माइंस में सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 7 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
कोयला चोरी के लिए माइंस में उतरी थीं बाइकें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ कोयला तस्कर अवैध रूप से कोयला चोरी करने के उद्देश्य से अपने दोपहिया वाहनों के साथ सीधे माइंस के भीतर उतर आए थे। पुख्ता सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से सभी 7 बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।
एमएमआरडी एक्ट के तहत होगी कानूनी कार्रवाई
सीआईएसएफ की कार्रवाई के बाद इलाके के कोयला तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के खिलाफ एमएमआरडी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए बढ़ाई गई गश्त
अवैध कोयला कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई से माइंस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर और सख्त कर दी गई है।

