पलासिया जंगल में अवैध कोयले का भंडाफोड़, CISF ने बरामद किया 2 टन कोयला

Reena Sharma
1 Min Read

बाघमारा। एरिया 12 बसंतीमाता के पलासिया जंगल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अवैध कोयले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर करीब 2 टन कोयला बरामद किया। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

अवैध कोयला कारोबार पर लगातार निगरानी

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सूचना मिलने के बाद CISF की टीम ने पलासिया के जंगल में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए कोयले को बरामद किया। क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला तस्करी पर नजर रखने के लिए अभियान तेज किया गया है।

सख्ती के बाद तस्करों में बढ़ी बेचैनी

बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोयला चोरी और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। इसके बाद CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

Share This Article