धनबाद में अवैध खनन का बड़ा हादसा! मलबे में दबे दर्जनों लोग, मौत की खबर से मचा हड़कंप

Reena Sharma
3 Min Read

मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे ग्रामीण

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां रामकनाली ओपी क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मलबे में करीब एक दर्जन लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। करीब आधा दर्जन लोगों को बाहर निकालने की बात सामने आ रही है।

तीन से चार लोगों की मौत की सूचना, पुष्टि नहीं

वहीं, तीन से चार लोगों की मौत की सूचना भी मिल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना एरिया 4 के भूट्टू बाबू बांग्ला के समीप बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोग मोटरसाइकिल से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

घटनास्थल पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण

हादसे की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए हैं। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। स्थानीय लोग अपने स्तर पर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Advertisement

BCCL और CISF की निगरानी पर उठे सवाल

इस हादसे ने BCCL और CISF के उन दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें लगातार अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आती रही है। अगर कार्रवाई लगातार हो रही है, तो फिर प्रतिबंधित इलाकों में अवैध खनन का खेल आखिर कैसे जारी है? रामकनाली की इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम की निगरानी और कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

हादसे की जिम्मेदारी किसकी, अब उठ रहा बड़ा सवाल

आखिर अवैध खनन पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही है और इन घटनाओं की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि हादसे में मौत की जो खबर सामने आ रही है, उसकी पुष्टि कब होगी और अगर मौत हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय की जाएगी? अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर BCCL और CISF प्रबंधन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और अवैध खनन रोकने के लिए आगे कौन से ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Share This Article