संत मरियम विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक मिलन, उत्कृष्ट छात्रों को किया गया सम्मानित

Reena Sharma
1 Min Read

नगर भवन में संत मरियम आवासीय विद्यालय की ओर से शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एस. बी. शाहा, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, प्रवीण दुबे और अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, कविता और नाटक की प्रस्तुति देकर माता-पिता एवं शिक्षकों की भूमिका और महत्व को दर्शाया।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चेयरमैन अविनाश देव ने चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement

अभिभावकों से सुझाव और समस्याएं जानीं

चेयरमैन ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद से बच्चों के विकास के लिए अच्छा वातावरण तैयार होता है। उन्होंने अभिभावकों को अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के विकास में दोनों की अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि बच्चों का बहुमुखी विकास विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। उन्होंने अभिभावकों से प्रत्येक बैठक में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Share This Article