​सफर करने से पहले चेक कर लें ये लिस्ट! 19 सितंबर से कई ट्रेनें डायवर्ट और लेट

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : रेलवे यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। सेंट्रल रेलवे के पुणे और हडपसर स्टेशन यार्ड के बीच तीसरी रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 19 सितंबर से 03 अक्टूबर के बीच प्री-नॉन और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का निर्णय लिया है। इस तकनीकी कार्य के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए गाड़ियों के रूट बदलने, यात्रा की दूरी में कटौती करने और समय सारणी में बदलाव का ऐलान किया है।

बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या 12221 (पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस): 19 सितंबर और 03 अक्टूबर को पुणे से रवाना होने वाली यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट पुणे-लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड के रास्ते हावड़ा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 12222 (हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस): 03 अक्टूबर को हावड़ा से छूटने वाली यह ट्रेन मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला के वैकल्पिक मार्ग से होते हुए पुणे पहुंचेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन ट्रेनें
​यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कुछ ट्रेनों को उनके तय गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा या बीच रास्ते से ही वापस चलाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 22846 (हटिया-पुणे एक्सप्रेस): 02 अक्टूबर को हटिया से चलने वाली यह ट्रेन सिर्फ दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन तक ही जाएगी। यानी इसका परिचालन दौंड कॉर्ड लाइन और पुणे स्टेशन के बीच रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 22845 (पुणे-हटिया एक्सप्रेस): 04 अक्टूबर को पुणे से रवाना होने वाली यह गाड़ी पुणे स्टेशन के बजाय दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी और यहीं से हटिया के लिए रवाना होगी।

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
​निर्माण कार्य के दौरान जाम या अन्य तकनीकी कारणों से कुछ गाड़ियों को उनके तय समय से देरी से रवाना किया जाएगा।
पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12221): 21 सितंबर को यह गाड़ी पुणे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट की देरी से खुलेगी।
पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12129): इस ट्रेन के शुरुआती समय में कई दिन बदलाव किया गया है। यह गाड़ी 19 सितंबर को 30 मिनट, 20 सितंबर को 2 घंटे, 03 अक्टूबर को 50 मिनट और 04 अक्टूबर को 1 घंटे 55 मिनट की देरी से पुणे से हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी।
​रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पूरी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article