सियासत का पारा हाई! गया में SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरा इंडिया गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े कार्यकर्ता

Reena Sharma
1 Min Read

गया में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध जताया गया।

SIR को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।

पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन

प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया।

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गगन मिश्रा समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article