Content…
- बंगाल से आने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच
- नीले रंग की Hundai कार Jh10BZ5841 से पुलिस ने दस लाख रूपया नगद बरामद किया
- बरामद पैसों के लिए किया गया आयकर विभाग से संपर्क
Brief..
मैथन में चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक नीले रंग की Hundai कार Jh10BZ5841 से पुलिस ने दस लाख रूपया नगद बरामद किया।
Details….
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र धनबाद जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। लगातार एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाई जा रही है इसी क्रम में धनबाद से सटे राज्यों के बॉर्डर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए जांच के लिए पुलिस चेकपोस्ट बनाया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र मैथन में धनबाद पुलिस द्वारा इंटर स्टेट पुलिस चेकपोस्ट बनाया गया है।
बरामद पैसों के लिए किया गया आयकर विभाग से संपर्क
बता दें कि झारखंड, बंगाल बॉर्डर पर बंगाल से आने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज मैथन स्थित इंटर स्टेट पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक नीले रंग की Hundai कार Jh10BZ5841 से पुलिस ने दस लाख रूपया नगद बरामद किया है। ये पैसा किसका है और ले जाने वाला कौन है इसकी तफ्तीस की जा रही है। फिलहाल बरामद पैसों की जांच करते हुए आयकर विभाग से संपर्क किया गया है।
k k sagar… ✍️
ये भी पढ़े….
- चुनावी सख्ती के बीच डुबुरडीही चेक पोस्ट पर दो कार्रवाई : डुबुरडीही चेक पोस्ट पर 8.64 लाख कैश जब्त
- ठुमके के बाद अब 2.5 लाख कैश के साथ पकड़ाया इंस्पेक्टर : — कार्यशैली पर उठे सवाल
- “भाजपा ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया…”, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भड़के तेजस्वी
- नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फफक कर रो पड़े अशोक चौधरी, बोले-देश में ऐसा कोई नेता होना मुश्किल
- बिजली बिल पर पाएं 3% की एक्सट्रा छूट, कोल्हान में स्मार्ट मीटर का काम तेज, जानें आपको कैसे मिलेगा फायदा

