वायुमंडलीय विक्षोभ के कारण मुंबई-दुर्गापुर उड़ान का दुर्गापुर में उतरते समय स्पाइसजेट में सवार 12 यात्री घायल
1 min read
मिरर मीडिया : हवाई सेवा प्रदान करने वाली स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर उड़ान का दुर्गापुर में उतरते समय वायुमंडलीय विक्षोभ के कारण सवार कई यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मई को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान एसजी-945 संचालित करने के दौरान हवाईअड्डे पर उतर रहा था, तभी उसे समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिसके चलते दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आयी। विमान के दुर्गापुर में उतरने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने कहा, स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है और वह घायलों को हरंसभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहा है।
घटना के दौरान कई यात्री बुरी तरह से घबरा गए। सीटों के ऊपर रखा सामान नीचे गिरने से हालात और भी गंभीर बन गए थे। हालांकि पायलटों की सूझ बूझ से यात्रियों से भरे विमान को ठीक प्रकार से तूफान से बाहर निकाल लिया गया।