2800 किलो मादक पदार्थ नष्ट, झारखंड में चला गृह मंत्रालय का विशेष अभियान

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क/ जमशेदपुर : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत, झारखंड में जब्त किए गए लगभग 2800 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी मोड़ स्थित आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में की गई।

नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि नष्ट किए गए पदार्थों में 300 किलो गांजा और 2500 किलो डोडा शामिल था। उन्होंने यह भी बताया कि 25 किलो अफीम को विशेष प्रक्रिया के बाद राजकीय अफीम फैक्ट्री, गाजीपुर भेजा जाएगा।

यह विनष्टीकरण अभियान पिछले सात महीनों में झारखंड के विभिन्न जिलों से जब्त किए गए मादक पदार्थों को हटाने के लिए चलाया गया था। इस दौरान सरकार की सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया गया।

Advertisement

एनसीबी के अधिकारियों के साथ सरायकेला के एसपी मुकेश कुमार लुणायत, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, और आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के प्रमुख आशीष सिंह भी इस प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे। आपको बता दें कि यह प्लांट झारखंड का एकमात्र ऐसा प्लांट है जहाँ सरकारी नियमों के तहत बायो और इंडस्ट्रियल वेस्ट का सुरक्षित निपटान किया जाता है। इससे पहले, जनवरी में भी इसी जगह पर मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया था।

Share This Article