मिरर मीडिया : धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का 32 वां द्विवार्षिक एक दिवसीय अधिवेशन बुधवार को सामुदायिक भवन कोयला नगर में संपन्न हुई। जिसमें मुरारी तांती को यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि महामंत्री के रूप में उमेश सिंह को मनोनीत किया गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष रामधारी, उपाध्यक्ष में शोभा पांडे, मोहनलाल महतो, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, जवाहरलाल सिंह, अरिंजय श्रीवास्तव, एस. के. मिश्रा को बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, सह कोषाध्यक्ष सी एस राय वहीं संगठन मंत्री कृष्ण कुमार सिंह को बनाया गया है।