धनबाद स्टेशन पर भटकता मिला 6 वर्षीय मासूम : सौंपा गया चाइल्ड हेल्प डेस्क को

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: बुधवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक 6 वर्षीय बच्चा संदिग्ध अवस्था में अकेला मिला। फूड प्लाजा के कर्मचारियों ने बच्चे को देख इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी और उसे आरपीएफ/रेसुब पोस्ट धनबाद लेकर पहुंचे।

घर से भटकते हुए धनबाद पहुंचा

पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम साहिबुल इस्लाम, उम्र करीब 6 वर्ष, पिता का नाम स्वर्गीय आफताब अली बताया। बच्चे ने यह भी जानकारी दी कि वह गुवाहाटी स्टेशन का रहने वाला है। बच्चे के अनुसार वह घर से भटकते हुए धनबाद पहुंच गया।

परिजनों की तलाश

इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चे को सुरक्षित रूप से रेसुब पोस्ट धनबाद लाया गया। अग्रिम कार्रवाई के तहत बच्चे को चाइल्ड हेल्प डेस्क, धनबाद के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उसके परिजनों की तलाश और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....