कतरास में शिक्षा को नई उड़ान: अब बनेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों में खुशी की लहर

KK Sagar
1 Min Read

कतरास: शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल सामने आई है, जहां छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह की कोशिशों को सफलता मिलती दिख रही है। बाघमारा विधायक प्रतिनिधि एवं BBMKU धनबाद से जुड़े छात्र नेता चितरंजन की पहल पर कतरास कॉलेज, कतरासगढ़ के सामने स्थित पुराने जर्जर भवन को हटाकर वहां आधुनिक ई-लाइब्रेरी/डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

इस संबंध में दिए गए आवेदन पर स्थानीय विधायक शत्रुधन महतो ने अपनी अनुशंसा दे दी है, जिससे अब इस परियोजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस खबर के सामने आते ही छात्रों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

दरअसल, कॉलेज के सामने स्थित यह भवन लंबे समय से बेकार पड़ा था और यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था। इससे न केवल शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा था, बल्कि जगह का सही उपयोग भी नहीं हो पा रहा था।

अब प्रस्तावित ई-लाइब्रेरी बनने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजिटल संसाधन, ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, इंटरनेट सुविधा और शांत अध्ययन का बेहतर माहौल मिल सकेगा। यह पहल कतरास क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा देने में अहम साबित हो सकती है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....