जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई में अक्सर आम नागरिकों के द्वारा पानी से संबंधित समस्या की शिकायत प्राप्त हो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के द्वारा बताया जा रहा था कि ऊपरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा जल संयोजन के दौरान मीटर लगा दिया जाता है। इसलिए नीचे क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है और इन क्षेत्रों में पानी कम मिल पाता है।

इसके जांच के लिए उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम में जांच दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा संकोसाई एक नंबर रोड क्षेत्र के 8 घरों से मोटर जब्त किया गया। इन लोगों को मोटर नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। यह जांच अभियान आगे भी चलाकर मोटर जब्त किया जाएगा। इस जांच टीम में सृष्टि दिप्रिया मिंज, संतोष कुमार, पंडित कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

