Bihar:फिर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद, 13वीं बार संभाली कमान

Neelam
By Neelam
2 Min Read

राष्ट्रीय जनता दल 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही लड़ेगा।राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वे लगातार 13वीं बार इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। राजद के 29वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव की फिर से ताजपोशी हो गई। लालू यादव अब 2028 तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के बापू सभागार में शनिवार को हुई। लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ पार्टी के बाकी दिग्गजों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सभी फैसले लेने के लिए लालू और तेजस्वीय यादव के अधिकृत किया गया था। इसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को पटना के बाबू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने की।

23 जून को अध्यक्ष पद के लिए किया था नामांकन

लालू यादव ने 23 जून को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी और ने नामांकन नहीं किया। इसलिए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। आज इसकी औपचारिक घोषणा हो गई। पहले यह चर्चा थी कि लालू प्रसाद पार्टी की कमान अपने बेटे तेजस्वी यादव को सौपेंगे, लेकिन अब उन्हें इंतजार करना होगा।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की थी अटकलें

पांच जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया है। तब से अब तक लालू ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। कुछ दिन पहले इस बात की चर्चा जरूर थी कि लालू इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनेंगे। उनका स्वास्थ्य पहले जैसा नहीं रहा। वह अक्सर बीमार रहते हैं। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष के तरह की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नया चुना जा सकता है।

Share This Article