Bihar:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, इंस्टाग्राम पर आया मैसेज

Reena Sharma
2 Min Read

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने और हत्या करने की खुली धमकी दी गई है। यह धमकी इंस्टाग्राम से दी गई। टाइगर मिराज इदरीसी नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर 20 जुलाई को बम से उड़ाने की धमकी दी है। लोजपा ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला यूट्यूबर पत्रकार के अकाउंट से धमकी

मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश राजेश भट्ट ने इसको लेकर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। साइबर थाना में दिए गये आवेदन में कहा है कि मेरे नेता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर आज सोशल मीडिया के माध्यम से टाइगर मेराज इदिसी के नाम से बने इंस्टाग्रामअकाउंट से एक महिला यूट्यूबर पत्रकार के इंस्टा ग्राम अकाउंट पर चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

Advertisement

20 जुलाई को बम से उड़ने की धमकी

इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर मिराज इदरीसी नाम के एक शख्स ने चिराग पासवान को बम से उड़ने की धमकी दी है। पत्रकार के वॉल पर टाइगर मिराज इदरीसी नाम के इस शख्स ने एक के बाद एक दो कमेंट किए हैं। पहले कमेंट में इस शख्स ने लिखा है कि चिराग पासवान की हत्या मेरे हाथों होगी। वहीं दूसरे पोस्ट में टाइगर मिराज इदरीसी नाम के शख्स ने लिखा है कि ‘चिराग पासवान 20 जुलाई को बम से उड़कर हत्या मेरे हाथों’।

उपेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं ऐसी शिकायत

इससे पहले बिहार के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। कुशवाहा ने उन्हें मिली धमकी के बारे में सोशल मीडिया के द्वारा ही जानकारी दी थी। उन्होंने उन नंबरों का भी जिक्र किया था, जिन नंबरों से उनको जान से मारने की धमकी मिली थी। अब चिराग को धमकी दिए जाने के मामले में मामला दर्ज हो गया है।

Share This Article