जमशेदपुर में भारी बारिश की चेतावनी : आज और कल मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मौसम विभाग ने जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के लिए आज और कल (25 और 26 जुलाई) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 जुलाई को 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 25, 26, 27 और 28 जुलाई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इस बारिश का असर तापमान पर नहीं पड़ेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। गुरुवार को सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर में दो स्पेल में भारी बारिश हुई। शहर में करीब एक घंटे में 17.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को भी सुबह से ही बारिश लगातार जारी है।

शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में शहर में 17.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Advertisement
Share This Article