धनबाद, बाघमारा, बलियापुर, तोपचांची सहित 96 अंचल अधिकारियों का तबादला : धनबाद अंचल अधिकारी बनाए गए रामप्रवेश कुमार

KK Sagar
1 Min Read

गिरजा नंद किस्कू को मिली बाघमारा की जिम्मेदारी

धनबाद। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य भर में 96 अंचल अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में धनबाद जिले के भी कई अंचलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

रामप्रवेश कुमार को धनबाद अंचल अधिकारी बनाया गया हैं। वहीं, गिरजा नंद किस्कू को बाघमारा अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बाघमारा के वर्तमान अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो को वहां से स्थानांतरित करते हुए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा अन्य प्रमुख तबादलों में –

विक्रम आनंद को निरसा अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।

Advertisement

नील टुडू को तोपचांची अंचल की कमान सौंपी गई है।

मुरारी नायक को बलियापुर अंचल अधिकारी बनाया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....