HomeUncategorizedराष्ट्र की उन्नति में शिक्षा एक महत्त्वपूर्ण सहायक शक्ति : डॉ पीके...

राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा एक महत्त्वपूर्ण सहायक शक्ति : डॉ पीके पाणी

जमशेदपुर। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर संभाषण’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कॉलेज के आई क्यू ए सी इकाई द्वारा किया गया। वेबिनार के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने आज के वेबिनार के मुख्यवक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के वित्त पदाधिकारी डॉ. पीके. पाणी तथा उपस्थित सभी शिक्षकगण का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा के लिए आज आयोजित वेबिनार की उपयोगिता को बताया। मुख्यवक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. पीके पाणी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषताओं को बताते हुए उनकी उपयोगिता की चर्चा की। उन्होंने इस नीति को संपूर्णता के साथ लागू किये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा एक महत्त्वपूर्ण सहायक शक्ति है। इस शिक्षा नीति का हम सभी के द्वारा पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे राष्ट्र अपने विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ सके और हम सब विकसित दुनियां के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें। वेबिनार का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन आई क्यू ए सी प्रभारी प्रोफेसर कुमारी प्रियंका ने किया। आज के इस वेबिनार में जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालय के शिक्षकगण भी शामिल हुए।

Most Popular