राजीव गांधी ने 1987 में बांग्लादेश को दे दिया था New Moore द्वीप, वहां 25 साल तक चला जासूसी केंद्र – निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप

KK Sagar
1 Min Read

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुबे ने दावा किया कि 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बांग्लादेश को भारत का South Talpatty / New Moore द्वीप लगभग दान में दे दिया था।

दुबे के अनुसार, इस द्वीप पर बाद में चीन ने ISI के साथ मिलकर 25 वर्षों तक एक जासूसी केंद्र संचालित किया। उन्होंने कहा कि 2010 में यह द्वीप प्राकृतिक कारणों से डूब गया, वरना वहां से भारत की सुरक्षा को लगातार खतरा बना रहता।

निशिकांत दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार वर्षों से बांग्लादेशी वोटरों की मदद से भारत में चुनाव जीतने की रणनीति बनाता रहा है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....