रामगढ़। रामगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे कुंदरु कला पंचायत और बारलौंग पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामसेवक बेदिया ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड पर्यवेक्षक धर्मराज राम और प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता शामिल हुए।
बैठक में बारलौंग पंचायत कमेटी गठित होने के बाद नियुक्ति पत्र प्रखंड पर्यवेक्षक धर्मराज राम और प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता ने वितरित किए। इसके बाद पदाधिकारियों के घरों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया गया।
बारलौंग पंचायत कमेटी के पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: सलीम अंसारी
- उपाध्यक्ष: बनवारी मुंडा, शनिदेव मुंडा
- महासचिव: जहांगीर अंसारी
- सदस्य: चंद्रनाथ बेदिया, नईम अंसारी, मुस्तफा अंसारी, रामचंद्र महतो, फिरोज खान, करीम अंसारी, मुकेश कुमार महतो, मंजूर अंसारी
कुंदरु कला पंचायत कमेटी के पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: राज रंजन बेदिया
- उपाध्यक्ष: रकीब अंसारी, पंकज करमाली
- महासचिव: अवधेश कुमार
- सदस्य: परवेज आलम, कांतिलाल करमाली, नरेश राम, संगीता देवी, रजनी देवी, महेंद्र बेदिया, विनोद कुमार महतो, कमलेश बेदिया
20 सूत्री सदस्य: हीरालाल महतो, मिटकू रविदास, इनायत अंसारी, कुलदीप करमाली, कादिर अंसारी, छोटेलाल कुमार, आमिन अंसारी, सज्जाद अंसारी आदि।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।