कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी वोट अधिकार यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत शनिवार को पूर्णिया जिले से की। पूर्णिया में वोट अधिकार यात्रा के दोरान राहुल गांधी को मोटरसाइकिल पर सवार देखा गया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव पूर्णिया में अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार हुए। राहुल गांधी ने खुद बुलेट चलाया और खुश्कीबाग से निकलकर लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग से होते हुए अररिया पहुंचेंगे।

राहुल गांधी की बाइक यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उन्हें देखने का खासा उत्साह था। जगह-जगह लोग हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए खड़े नजर आए। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग सड़क किनारे इंतजार करते रहे। हालांकि, वे बिना रुके अररिया की ओर रवाना हो गए। भीड़ को संभालने में पुलिस को बार-बार मशक्कत करनी पड़ी।
वोटर अधिकार यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी
रविवार को पूर्णिया में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राहुल गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और लोकसभा सांसद हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में यह बदलाव सुबह 6 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह बदलाव किया गया है।
राहुल गांधी के साथ शामिल हुए सांसद पप्पू यादव
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। यह यात्रा बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा में हुई। पप्पू यादव ने राहुल गांधी से आदिवासी समाज के लोगों को मिलवाया। इन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ही देश की एकमात्र उम्मीद हैं। वह लोकतंत्र की रक्षा और भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं।