ब्रेकिंग न्यूज़ : ISIS नेटवर्क पर झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बोकारो का दानिश रांची से गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

संयुक्त कार्रवाई में सफलता

रांची के इस्लाम नगर स्थित एक लॉज से ISIS संदिग्ध अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

बोकारो का निवासी

अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। वह दिल्ली में दर्ज एक मामले में वांछित था।

देर रात छापेमारी

गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने देर रात इस्लाम नगर लॉज में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अशहर दानिश को हिरासत में लिया गया।

साजिश की पड़ताल

ISIS नेटवर्क और साजिश के खुलासे के लिए संदिग्ध से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

स्लीपर सेल की आशंका

झारखंड में स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....