धनबाद में स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई: भूली स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 16 वाहनों पर 1.50 लाख रुपये का चालान

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और शुभम कुमार के नेतृत्व में भूली स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लगभग 30 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। जांच सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी के मानकों के अनुसार की गई, जिसमें 16 वाहनों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं।

इन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 1.50 लाख रुपये का चालान किया गया।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....