त्योहारों के इस सीजन में जब लाखों यात्री अपनी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, उसी दौरान IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप ने शुक्रवार को बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। अचानक सर्वर डाउन होने के कारण कुछ घंटों तक न तो वेबसाइट खुल रही थी और न ही ऐप से टिकट बुक हो पा रहे थे।
इस तकनीकी खराबी की वजह से ‘तत्काल टिकट बुकिंग’ भी पूरी तरह ठप पड़ गई, जिससे हजारों यात्री फंस गए। कई लोगों ने बताया कि टिकट बुकिंग के दौरान भुगतान तो कट गया लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ।
त्योहारों से ठीक पहले इस समस्या ने यात्रियों की योजनाओं में बड़ी रुकावट डाल दी। स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर भीड़ बढ़ने लगी और लोगों में उहापोह की स्थिति पैदा हो गई।

