Bihar: जेडीयू-बीजेपी के बाद राजद ने बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, रितु जायसवाल समेत ये नाम लिस्ट में

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी में अब तक की सबसे बड़ी और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो मौजूदा विधायकों और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष समेत 27 नेताओं को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पार्टी नेताओं में हड़कंप मच गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता दल के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के नेताओं पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियों में शामिल होने की वजह से इनपर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।

रितु जायसवाल पर भी कार्रवाई

आरजेडी ने जिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है, उनमें सीतामढ़ी की ‘बहू’ सह राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का नाम भी शामिल है। परिहार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी है। वहां से राजद की प्रत्याशी स्मिता पूर्वे है, जो राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे की पुत्रवधु है।

ये नेता पार्टी से निष्काषित

रितु जायसवाल के अलावा जिन राजद नेताओं को पार्टी ने निष्काषित किया है उनमें पटना परसा के विधायक छोटे लाल राय,  कटिहार के राजद के पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर के पूर्व राजद विधायक अनिल सहनी, भोजपुर जिले के बड़हरा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव, मुजफ्फरपुर के पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान, नरपतगंज के पूर्व राजद विधायक अनिल यादव, चिरैया के पूर्व प्रत्याशी अक्षय लाल यादव भी शामिल हैं। ये आरजेडी के वो बागी हैं जो आरजेडी में रहते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे या इनके खिलाफ पार्टी के विरोध में प्रचार करने का आरोप लगा था।

कई पार्टी के पदाधिकारियों पर भी गिरी गाज

आरजेडी ने पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कुमार गौरव, दरभंगा जिला महासचिव राजीव कुशवाहा, जाल से महेश प्रसाद गुप्ता, जाले से वकील प्रसाद यादव, मोतिहारी से पुनम देवी गुप्ता, मोतिहारी से किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुबोध यादव, सारण जिले के सेनपुर से प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं जगदीशपुर से नीरज राय, वैशाली से प्रदेश महासचिव अनिल चन्द्र कुशवाहा, भागलपुर से जिला प्रवक्ता अजीत यादव, भागलपुर से मोती यादव, पूर्वी चंपारण से चिरैया प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश पासवान और पताही प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौहान पर भी गाज गिरी है।

Share This Article