आज से लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, मस्कुलोस्केलेटल और ऑस्टियो आर्थराइटिस का होगा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर/पूर्वी सिंहभूम:जिले के आयुष विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग ने 6 नवंबर से जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन शिविरों का मुख्य फोकस मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं और ऑस्टियो आर्थराइटिस से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की पहचान कर उनका इलाज करना और उन्हें जागरूक करना होगा।

ये स्वास्थ्य शिविर अलग-अलग तिथियों में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए प्रखंडवार डॉक्टरों और योग प्रशिक्षकों की ड्यूटी रोस्टर जारी कर दी गई है। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

  • 6 नवंबर: पोटका के कोवाली और बनकटी में।
  • 8 नवंबर: पटमदा के धमसाई और नुवाडीह के साथ-साथ पोटका प्रखंड के दामदोपुर और लाओजोड़ा में।
  • 11 नवंबर: मुसाबनी के शोभनी पंचायत भवन और ब्लॉक मुख्यालय व डुमरिया के चरागडूंगरी और हाथीबाड़ी में।
  • 17 नवंबर: घाटशिला के महूलिया आंचलिका मैदान और केसरपुर में, एवं धालभूमगढ़ के कोकापाड़ा और महीलीसोल में।
  • 18 नवंबर: डुमरिया के चमरोगुड़ा और हंसडीह में।
  • 20 नवंबर: चाकुलिया के किशोरीपुर व मिश्रीकाटा में।
  • 21 नवंबर: बहरागोड़ा के पाथरा व मध्य विद्यालय और गुड़ाबांधा के जामबनी व मानदा में।

विशेष टीम का गठन शिविरों के निरीक्षण और सफल संचालन के लिए विभाग द्वारा एक टीम बनाई गई है, जिसमें प्रिय प्रियदर्शी (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), आलोक कुमार त्रिपाठी (आयुलिपिक) और प्रवीण कुमार (योग प्रशिक्षक) शामिल हैं।

जारी निर्देशों में सभी अधिकारियों और स्टाफ को निर्धारित कैंप स्थल पर समय से पहुंचने और दवाओं तथा आवश्यक सामग्री की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इन तिथियों के दौरान किसी भी तरह की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी।

Share This Article