जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइन्स मंडल द्वारा दीपक झा (मंडल अध्यक्ष) के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान पंजाब की कांग्रेस सरकार ने मोदी की सुरक्षा में चूक को साजिश करार दिया गया। भाजपाइयों में इस घटना से रोष है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस अभियान को सफल बनाया। जिसमे शामिल जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष राम बाबू तिवारी , पूर्व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह पप्पू, जिला महामंत्री राकेश सिंह, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा, महिला मोर्चा से रामदुलारी देवी, लक्ष्मी यादव जी, कर्पूरा सुंडी, कैलाशपति मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सतेंद्र रजक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आफताब आलम एवं सभी प्रमुख कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।