घाटशिला उपनिर्वाचन-2025: 11 बजे तक 34.32% हुआ मतदान, बीडीओ यूनिका शर्मा ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन 2025 के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत उत्साहजनक रहा है। 11 बजे तक कुल मतदान 34.32% रहा है।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने भी डाला वोट
मतदान के इस महापर्व में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ घाटशिला यूनिका शर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनका वोट डालना यह संदेश देता है कि लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व है, और सभी अधिकारियों को भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

मतदाताओं से अपील: निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने घरों से निकलकर बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Advertisement
Share This Article