Bihar: बिहार में बसपा को एकमात्र सीट, सतीश कुमार मुश्किल से हारते-हारते जीते

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार विधानसभा 2025 के चुनावी नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है। एनडीए की ऐसी आंधी चली की राजद का लालटेन “बुझ” गया। एनडीए की इस आंधी में भी मायावती बसपा एकमात्र सीट जीतने में कामयाब रही। कैमूर में रामगढ़ सीट का रिजल्ट बसपा के पक्ष में गया है। रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव हारते-हारते जीते हैं।

मात्र 30 वोट के मार्जिन से मिली जीत

पूरे दिन काउंटिंग में प्रत्याशी एक दूसरे से आगे-पीछे होते रहे। देर रात एक फैसला बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पक्ष में आया। बीएसपी के टिकट पर सतीश कुमार सिंह यादव ने जीत दर्ज की। रोचक बात है कि पूरे बिहार में बीएसपी ने केवल एक सीट ही जीती है, वो है रामगढ़। यहां से सतीश कुमा यादव ने मात्र 30 वोट के मार्जिन से पार्टी की लाच बचा ली।

Advertisement

192 सीटों में से केवल 1 सीट पर जीत

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार में 243 सीटों में से 192 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन 192 सीटों में से केवल 1 सीट पर जीत मिली। रामगढ़ सीट पर बीएसपी ने सतीश कुमाम यादव को टिकट दी थी। वहीं बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। सीट पर 25 राउंड में काउंटिंग हुई। इसमें बीएसपी के सतीश कुमार को 72,689 वोट मिले। वहीं बीजेपी के अशोक कुमार को 72,659 वोट मिले। ऐसे में सतीश ने 30 वोटों से जीत हासिल की।

2020 में बसपा महज 189 वोटों से हार गई थी

बता दें कि 2020 के चुनाव में बसपा इस सीट पर जीतते-जीतते हार गई थी। उस समय बसपा के टिकट पर अंबिका सिंह चुनाव लड़े थे। रामगढ़ में कांटे की टक्कर में साल 2020 में बसपा महज 189 वोटों से हार गई थी। तब राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा को दुख दिया था। बसपा को 57,894 वोट मिले थे, जबकि राजद को 58,083। तीसरे नंबर पर भाजपा के अशोक कुमार सिंह थे। वह हार इतनी करीबी थी कि बसपा को गहरा दुख लगा था। बसपा कैंडिडेट और उनके समर्थकों की आंखों में आंसू आ गए थे।

Share This Article