लोको पायलटों की 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू, दस सूत्री मांगों पर अड़े रनिंग स्टाफ

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर के लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने अपनी मांगों को लेकर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल 4 दिसंबर सुबह 10 बजे तक चलेगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, टाटानगर, चक्रधरपुर समेत क्रू लॉबी के बाहर लोको पायलट प्रदर्शन कर रहे हैं।

लोको पायलटों का कहना है कि लगातार ड्यूटी और लंबे कार्य समय के कारण वे अत्यधिक शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनकी 10 प्रमुख मांगों में माइलेज भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि, किलोमीटर भत्ते का 70 प्रतिशत हिस्सा आयकर मुक्त करना, 46 घंटे का आवधिक विश्राम (पीआर) सुनिश्चित करना, मेल/एक्सप्रेस में अधिकतम 6 घंटे और मालगाड़ी में 8 घंटे ड्यूटी तय करना, लगातार दो रात से अधिक नाइट ड्यूटी पर रोक लगाना और एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो यह आंदोलन आगे और उग्र रूप ले सकता है।

Share This Article