Bihar: नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने दी बधाई, 10वीं बार सीएम बनने को बताया ऐतिहासिक

Reena Sharma
2 Min Read

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। नीतीश कुमार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बधाई दी है। संस्था ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।

‘लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि’

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से कहा गया है कि नीतीश कुमार का 10वीं बिहार का मुख्यमंत्री बनना देश के लिए गौरव की बात है। 1947 से लेकर 2025 तक, आप देश के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है। यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है।

Advertisement

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने बताया असाधारण उपलब्धि

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पत्र के माध्यम से कहा है कि यह असाधारण उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता का आप पर विश्वास और प्रशंसा को दर्शाती है। शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

सीएम नीतीश का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने संसूचित किया है कि इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर आपको आधिकारिक प्रमाण-पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा

Share This Article