कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने किया जनजीवन प्रभावित, लोग घरों में सिमटे

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: दिसंबर के मध्य तक आते-आते शहर में अब कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह के समय घनी धुंध छाए रहने और रात के दौरान तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिस कारण कई जगहों पर रात में सड़कें सूनी दिखाई दे रही हैं।

दिन में मिल रही है हल्की राहत
हालांकि, यह राहत की बात है कि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत ज़रूर मिल रही है। धूप खिलने के बाद लोग कुछ देर के लिए अपने ज़रूरी कामों से या धूप सेकने के लिए बाहर निकल पा रहे हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: तापमान में और गिरावट संभव
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों के बाद तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की और कमी आ सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें और सभी आवश्यक सावधानियां बरतें।

Advertisement

Share This Article