धनबाद ब्रेकिंग न्यूज़ : गोविंदपुर में फायरिंग, कारोबारी के बेटे को मारी गोली

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। इस घटना में स्थानीय कारोबारी पारस सिंह के पुत्र सौरभ राणा प्रताप सिंह (उर्फ राणा सौरभ सिंह) को गोली लग गई। गोली उनके कंधे में लगी है।

घटना के बाद घायल सौरभ को तत्काल इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ सिंह निरसा से धनबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रंगडीह पेट्रोल पंप के समीप यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि वह कार में सवार थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और किस कारण से यह हमला किया गया। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....