झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: PESA कानून में संशोधन को मंजूरी, आदिवासी स्वशासन होगा और मजबूत

KK Sagar
1 Min Read

राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पेसा कानून (PESA Act) में कुछ आवश्यक संशोधनों के साथ मंजूरी दे दी गई। सरकार का मानना है कि इन संशोधनों से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वशासन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर

बैठक के दौरान राज्य सरकार ने कुल 39 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें प्रशासनिक सुधार, जनकल्याण और आदिवासी हितों से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे।

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

कैबिनेट के सभी प्रस्तावों के पारित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नववर्ष और क्रिसमस पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास और समृद्धि की कामना की।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....