Jamshedpur: मानगो गांधी मैदान में पुलिस का छापा, 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ जीतू गिरफ्तार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर। लौहनगरी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेजी से जारी है। ताजा मामले में मानगो पुलिस ने गांधी मैदान में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को दबोचा है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

​पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर ओलिडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू जवाहरनगर रोड नंबर 4 को 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मौके से फरार हुए साथी

​कार्रवाई के दौरान जीतू तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन उसके कुछ अन्य साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के पास से नशीले पदार्थ के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे तस्करी के नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ से तस्करों में हड़कंप

​डीएसपी ने बताया कि जिले में अवैध नशा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इस अभियान की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 2 महीनों में 45 से अधिक नशा कारोबारियों की गिरफ्तारी हो सकी। पुलिस का लक्ष्य नशा मुक्त जमशेदपुर और तस्करी के चेन को तोड़ना है। वहीं पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से शहर के नशा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article