झालसा के तत्वावधान में अधिकार मित्रों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद : झालसा के तत्वावधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकार मित्रों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि कार्यशाला के दौरान अधिकार मित्रों के कार्यों का अवलोकन किया गया। साथ ही उनके कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं तथा जागरूकता शिविरों के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली गई।

कार्यशाला में यह भी चर्चा की गई कि समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे आम जनमानस तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क विधिक सहायता किस प्रकार प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए, ताकि जिले के शोषित और वंचित वर्ग को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकार मित्रों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा विधिक सहायता सेवाओं को अधिक मजबूत बनाना रहा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....